Oppo ने अपनी शानदार नई Reno 14 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जिसमें Reno 14 Pro सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है। इस आर्टिकल का मुख्य फोकस Reno 14 Pro पर केंद्रित है, जिसे एक ऐसा मोबाइल फोन कहा जा रहा है जिसमें सभी प्रकार की खूबियां बखूबी शामिल हैं। Oppo का ज़्यादातर फोकस अपने कैमरे पर होता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है क्योंकि यह केवल डिज़ाइन और कैमरे तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदर्शन, डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर जैसे सभी क्षेत्रों में बेहतरी दर्शाता है। खास बात यह है कि अब आपको वायरलेस चार्जिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी इसमें शामिल की गई हैं।
Design and Build Quality
Reno 14 Pro में वेलवेट फिनिश के साथ सिंगल ग्लास स्लैब डिज़ाइन दिया गया है, जो ग्लास-मेटल सैंडविच स्ट्रक्चर पर आधारित है। वेलवेट ग्लास की वजह से यह फील करने में बहुत सॉफ्ट टच फील होता है। पीछे और आगे दोनों ओर ग्लास मौजूद है, और मेटल फ्रेम से इसे मजबूती मिलती है। इसमें आपको दो कलर ऑप्शन मिलते हैं—व्हाइट और ग्रे। व्हाइट कलर दिखने में बहुत ही ज़्यादा एलिगेंट, क्लासी और यूनिक फील करवाता है। इसमें पीछे की तरफ एक बहुत ही सुंदर डिज़ाइन है जो एक रंग से दूसरे रंग में बहुत ही सॉफ्ट तरीके से बदलती है, और वहीं दूसरी ओर ग्रे कलर बहुत ही ज़्यादा प्रीमियम लगता है। फोन का वज़न लगभग 200 ग्राम के आसपास है और इसका वेट डिस्ट्रीब्यूशन बहुत सटीक और अच्छा है। इन-हैंड फील भी प्रीमियम और क्लासी है। इसकी अल्ट्रा स्लिम बॉडी आपको बहुत ही प्रीमियम फील करवाती है। इसमें व्हाइट वेरिएंट की मोटाई 7.58mm और ग्रे की मोटाई 7.48mm है।
Display
इस फोन में आपको 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस तक सपोर्ट करता है। इसकी डिस्प्ले की क्वालिटी इतनी बेहतर है कि Eye-catching फील होती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93% से अधिक है। डिस्प्ले में 1.07 बिलियन कलर्स हैं, साथ में पिक्सल डेंसिटी 450 PPI है। बेज़ल्स काफ़ी पतले और एक समान हैं। इसमें आपको HDR 10+ सपोर्ट का शानदार अनुभव वीडियो में मिलता है।
Camera
Reno 14 Pro में आपको 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक साइड में प्राइमरी, टेलीफोटो, और अल्ट्रा वाइड सभी सेंसर 50 मेगापिक्सल के हैं, और सेल्फी सेंसर भी 50 मेगापिक्सल का है। 3.5x टेलीफोटो ज़ूम सपोर्ट मौजूद है। लो लाइट, स्किन टोन और HDR परफॉर्मेंस बेहतरीन है। वीडियो रिकॉर्डिंग सभी रियर और फ्रंट कैमरों से 4K 60fps तक हो सकती है।
प्रो कैमरा ऐप में प्रो मोड, नाइट मोड, स्लो मोशन, टाइम लैप्स, ड्यूल व्यू, अंडरवॉटर मोड, और ब्रेनो स्कैन जैसे विकल्प हैं। AI Perfect Shot धुंधली फोटो को सुधारने, रिफ्लेक्शन हटाने जैसी AI क्षमताएं मिलती हैं। ऐसा खुद Oppo की ऑफिशियल साइट पर भी मेंशन है। इसमें आपको इंडस्ट्री-लीडिंग ट्रिपल फ्लैश सिस्टम भी है जो फोटो को अंधेरे में भी बहुत प्रीमियम बना देता है।
Processor and Performance
Reno 14 Pro में MediaTek Dimensity (8450) चिपसेट दिया गया है, यह प्रोसेसर काफ़ी सक्षम है। Pro वेरिएंट का AnTuTu स्कोर 1.6 मिलियन से ऊपर है। यह प्रोसेसर 4nm चिप प्रोसेस पर बना है।
Storage
इसमें आपको LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज टाइप दिया गया है। यह आपको दो वेरिएंट – 12GB + 256GB और 12GB + 512GB के साथ मिल जाएगा। इसमें आपको OTG का भी सपोर्ट मिलता है।
Battery and Charging
Reno 14 Pro में 6200mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। वायरलेस चार्जिंग को अब तक के सबसे बड़े अपग्रेड में से एक माना जा सकता है।
Software and User Interface
फोन में ColorOS 15 (Android 15 आधारित) दिया गया है। इसमें आपको तीन साल के मेजर अपडेट्स और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं। इंटरफेस कस्टमाइजेबल है। थर्ड पार्टी ऐप्स और कुछ सिस्टम ऐप्स को अनइंस्टॉल किया जा सकता है। इसमें आपको AI वॉइस स्क्राइब, AI कॉल असिस्टेंट और OPlus कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं जिससे यूज़र एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
Connectivity
फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, 17 5G बैंड्स, NFC, IR ब्लास्टर और eSIM सपोर्ट दिया गया है। USB टाइप-C पोर्ट, स्टीरियो स्पीकर्स और तीन माइक्रोफोन के साथ बेहतर ऑडियो-कॉल अनुभव सुनिश्चित किया गया है। इसमें आपको IP69 रेटिंग मिलती है जिससे डिवाइस पानी और धूल जैसी समस्या से सुरक्षित रहती है।
Price
इस फोन की कीमत की बात करें तो 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,000 के आसपास और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग 55,000 है।
Oppo Reno 14 Pro को सिर्फ डिज़ाइन और कैमरा पर केंद्रित डिवाइस नहीं कहा जा सकता। इस बार ब्रांड ने परफॉर्मेंस, बैटरी, डिस्प्ले, कैमरा और सॉफ्टवेयर सभी क्षेत्रों में ध्यान दिया है। विशेष रूप से 8450 चिपसेट और 50W वायरलेस चार्जिंग इसे एक ऑलराउंड फ्लैगशिप अनुभव बनाते हैं। 256GB स्टोरेज अब बेस वेरिएंट में होना एक सकारात्मक बदलाव है।