---Advertisement---

Vivo Y50 5G और Y50m 5G लॉन्च किये 6000mAh बैटरी साथ

Vivo Y50 5G and Y50m 5G Launch
---Advertisement---

अफोर्डेबल Y सीरीज के 2 नए स्मार्टफोन को Vivo ने चाइना के बाजार में उतार दिया है। इसको प्राइस सेंसिटिव कंस्यूमर को फोकस करके टारगेट किया गया है।ऑफिसियल वीवो की साइट से दोनों मॉडल Vivo Y50 5G और Vivo Y50m 5G को देखने पर कोई बड़ा अंतर नहीं, सिर्फ अंतर है तो RAM अपग्रेड का। मूलभूत मॉडल में सबसे कम RAM 4GB से शुरू होकर हायर वेरिएंट 12GB तक जाता है। साथ में Under the mobile मिलता है MediaTek का 8 कोर का प्रोसेसर। इस आर्टिकल में इन दोनों मोबाइल के बारे में विस्तार से बताया गया है।

 

Vivo Y50 5G और Vivo Y50m 5G दोनों मॉडल की कीमत

दोनों मॉडल में अगर सबसे बड़ा अंतर दिखता है तो वो है RAM; उसके ऊपर ही कीमत निर्भर करती है। अगर किसी को सिर्फ बेसिक नीड है, मतलब गेमिंग और स्टैंडर्ड लेवल मल्टीटास्किंग को ध्यान में रखते हुए Vivo Y50 5G में 4GB RAM वाला वेरिएंट जो 1,199 yuan (लगभग 14,411 रुपये) में 128GB स्टोरेज के साथ आता है, इसमें UFS 2.2 स्टोरेज टाइप उपलब्ध है। वहीं, यदि अन्य दोनों वेरिएंट्स में रैम और स्टोरेज की मात्रा एक समान हो, तो उनकी कीमतें भी बराबर रखी गई हैं।

बाकि के दोनों मोबाइल के मॉडल की प्राइस लिस्ट नीचे दी गई है। भारत में आने पर प्राइस में वेरिएशन आ सकता है।

RAM + Storage Vivo Y50 Price Vivo Y50m Price
4GB + 128GB ₹14,411
6GB + 128GB ₹18,017 ₹18,017
8GB + 256GB ₹24,027 ₹24,027
12GB + 256GB ₹27,633 ₹27,633

 

Vivo Y50 5G और Vivo Y50m 5G स्पेसिफिकेशन

दोनों मोबाइल 3 कलर ऑप्शन platinum, azure (आसमानी) और Diamond Black में available है 167.30mm की लम्बाई और 76.95mm चौड़ाई परफेक्ट टू हैंड फिट, वेट 204g के साथ 8.19mm की मोबाइल मोटाई देती है ज्यादातर फीचर दोनों में एक समान जैसे डिस्प्ले। 6.74 इंच का huge पैनल जो 1000 निट्स तक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है 20:9 ratio के साथ 1600×720 रेसोलुशन मिलता है प्राइस के हिसाब से दूसरी कंपनी जहाँ 93% तक स्क्रीन-टू- बॉडी रेशियो देती है, वहीं इन दोनों का स्क्रीन-टू- बॉडी रेशियो 90.4% है।

Vivo Y50 5G और Vivo Y50m 5G दोनों में डस्ट और वाटर से बचाने के लिए मिलती है IP64 की सेफिटी रेटिंग। इसमें छोटे से लेकर बड़े मल्टीटास्किंग तो हैंडल करने के लिए Dimensity 6300 प्रोसेसर जो MediaTek की तरफ से और ग्राफ़िक्स अच्छे से हैंडल हो सके इसके लिए Mali-G57 GPU आता है यह 6 nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है जो ऑपरेटिंग सिस्टम टाइप OriginOS 5 दोनों मॉडल में है।

लम्बे समय तक पावर बैंक की जरूरत न पड़े इसके लिए इसमें 6000mAh की Li-ion बैटरी और 44W का चार्जर मिलता है। कैमरा में f/2.2 अपर्चर वाला 5MP का सेल्फी और रियर में कैमरा Module के नीचे ब्रीथिंग लाइट के साथ CMOS सेंसर सिंगल 13MP साथ में फ़्लैश दिया है। दोनों तरफ के कैमरे डिजिटल ज़ूम और 720P के अलावा 1080P तक वीडियो को रिकॉर्ड करने में सक्षम। 5G के 10 बैंड के अलावा Fdd, Tdd 4G लोअर बैंड का सपोर्ट और भी बेसिक फीचर जैसे ब्लूटूथ 5.4 दिए है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment